किसी प्रोफ़ाइल या मैसेज को रिपोर्ट करें
रिपोर्ट गोपनीय होती है: व्यक्ति को कभी नहीं बताया जाता कि किसने रिपोर्ट किया।
रिपोर्ट कैसे करें
- प्रोफ़ाइल या बातचीत खोलें।
- शील्ड पर टैप करें और रिपोर्ट चुनें।
- एक कारण चुनें और चाहें तो डिटेल्स जोड़ें। मैसेज और फ़ोटो सबूत के तौर पर लगाए जा सकते हैं।
आगे क्या होता है
जब आप किसी को रिपोर्ट करते हैं, तो वह आपके लिए उसी समय ब्लॉक भी हो जाता है, जब तक आप कुछ और न चुनें। हमारी टीम रिपोर्ट की समीक्षा करती है और हमारी नीतियों के अनुसार कार्रवाई करती है। गंभीर मामलों को पहले देखा जाता है।
मेंबर नहीं हैं, या अकाउंट में नहीं जा पा रहे? कॉन्टैक्ट पेज के ज़रिए हमें लिखें। संपर्क