डेटिंग टिप्स
ज़्यादातर डेट्स बस अच्छे अनुभव होते हैं। कुछ आदतें उन्हें और सुरक्षित बनाती हैं।
मिलने से पहले
- जब तक आप तैयार महसूस न करें, ऐप में बात करें – कोई जल्दी नहीं है।
- वेरिफ़िकेशन चेकमार्क देखें, और अगर पक्का न हो तो वीडियो कॉल के लिए कहें।
- शुरुआत में कभी अपना पता, काम की जगह की जानकारी या बैंक डिटेल्स शेयर न करें।
डेट पर
- किसी सार्वजनिक जगह पर मिलें और आने-जाने का इंतज़ाम खुद करें।
- किसी दोस्त को बताएँ कि आप कहाँ हैं, या ऐप में डेट चेक इस्तेमाल करें।
- अपने ड्रिंक पर नज़र रखें और कुछ गलत लगे तो चले जाएँ।
बाद में
- आप किसी को दूसरी डेट के लिए बाध्य नहीं हैं।
- हमारे नियम तोड़ने वाले व्यवहार की रिपोर्ट करें – भले ही वह ऑफ़लाइन हुआ हो।
- अगर आपके साथ कोई अपराध हुआ है तो पुलिस से संपर्क करें।